Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरपूर्व सभासद की पुण्यतिथि पर बच्चों को दिया शिक्षण सामग्री

पूर्व सभासद की पुण्यतिथि पर बच्चों को दिया शिक्षण सामग्री

मुंगराबादशाहपुर। नगर के मोहल्ला गुड़हाई नागा बाबा कुटी पर चल रहे नि:शुल्क पाठशाला में गुरुवार देर शाम को नगर व्यापार मंडल संगठन मंत्री व नवजागरण कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष निशु केसरी ने आपने स्वर्गीय पिताजी पूर्व सभासद ओम प्रकाश केसरी के पुण्यतिथि पर बच्चों को शिक्षण सामग्री प्रदान किया। निशु केसरी के बड़े भाई निश्चल केशरी सोनू ने पिताजी की पुण्यतिथि पर पाठशाला के बच्चों को शिक्षण सामग्री दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला सत्संग प्रमुख राजीव कुमार गुप्ता, वरुण गुप्ता सोनी ने भी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कॉपी पेंसिल रबर कटर आदि प्रदान किया। इस दौरान नि:शुल्क पाठशाला संस्थापक/संचालक सूरज विश्वकर्मा, अतुल त्रिपाठी, शिक्षिका प्रीति गुप्ता, रुचि पुष्पाकर, खुशबू गुप्ता, अंकित गुप्ता सहित बच्चें मौजूद रहें।