Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरआकाशी बिजली से एक महिला की मौत दूसरी गम्भीर रूप से झुलसी

आकाशी बिजली से एक महिला की मौत दूसरी गम्भीर रूप से झुलसी

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के गोंडा खास गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आकर पेड़ के नीचे बैठी महिला की मौत हो गई तथा थोड़ी दूर पर बैठी दूसरी महिला झुलस गई। सूचना पर जाफराबाद चौकी इंचार्ज राधेश्याम मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, तथा दूसरी महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर में करीब 2:00बजे घर का निजी कार्य करने के बाद उक्त गांव की महिला अनुराधा गौड़ पत्नी दिलीप घर से थोड़ी दूर पर बैग में जामुन के पेड़ के नीचे बैठी हुई थी, इसी दौरान अचानक जोरदार बिजली गरज के साथ जामुन के पेड़ पर गिरी जिसकी वजह से अनुराधा की मौके पर ही मौत हो गई। थोड़ी दूर पर बैठी सावित्री देवी झुलस गई। गांव वालों ने बताया कि आकाशी बिजली का इतना जबरदस्त प्रभाव था कि बगल 33हजार वोल्ट का तार गया हुआ है उक्त तार सांप की तरह चिंगारी के साथ लहरा रहा था। उक्त आकाशी बिजली का प्रभाव इतना खतरनाक था कि जिस जामुन के पेड़ पर गिरा उस पेड़ की डालियों के चीथड़े होकर  50मीटर दूर तक जा गिरे। मौके पर नायब तहसीलदार तथा लेखपाल पहुंचकर आपदा के अंतर्गत मिलने वाले योजना के लाभ की औपचारिकता को पूरा किया।