Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपुल के नीचे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी

पुल के नीचे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी

जौनपुर। खेतासराय क्षेत्र के जमदहां गांव के पास बर्दमार पुल के नीचे 35वर्षीय एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुल से गिरने से मौत की आशंका जताई जा रही है। देखने में शव दो तीन का लग रहा है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। खेतासराय-दीदारगंज मार्ग पर जमदहां गांव के पास बेसव नदी के पुल पर दोपहर में कुछ लोग बैठ कर धूप ले रहे थे। तभी किसी की नजर पुल के नीचे पानी में युवक का शव दिखाई दिया। दोपहर के समय राहगीरों की नजर पुल के नीचे पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान एवं थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नदी के नीचे से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि शव लगभग तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। प्रथम दृष्टया पुल से गिरने के कारण युवक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगालने के साथ ही पहचान के प्रयास में जुटी हुई है।