Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपुलिस महानिरीक्षक के आदेश पर तीन के खिलाफ लूट का मुकदमा

पुलिस महानिरीक्षक के आदेश पर तीन के खिलाफ लूट का मुकदमा

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के मई गांव की अधिवक्ता शशि सिंह के प्रार्थनापत्र पर पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ लूट और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। शशि सिंह ने आरोप लगाया कि बीते 6जुलाई की शाम उनके पति मनोज सिंह अपने खेत देखने गए थे, तभी गांव के ही संजय सिंह, संदीप सिंह और विवेक सिंह ने जमीन विवाद को लेकर लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। मारपीट में मनोज सिंह का दांत टूट गया और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि जान बचाने के लिए जब वे पराऊगंज बाजार पहुंचे, तो वहां भी विपक्षियों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके पति की फिर से पिटाई की और स्कूटी की चाबी, मोबाइल फोन और पर्स में रखे तीन हजार रुपये छीन लिए। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद पति बेहोशी की हालत में मथुरापुर पेट्रोल पंप के पास पड़े रहे। सूचना मिलने पर जब वह वाराणसी से पहुंचीं और थाने गईं, तो न तो मेडिकल कराया गया और न ही रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र से न्याय की गुहार लगाई। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया के आदेश पर केराकत पुलिस ने लूट और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share Now...