Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपुलिस ने गुमशुदा दो मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपा

पुलिस ने गुमशुदा दो मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपा

जौनपुर। क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सिकरारा पुलिस टीम ने सी.ई.आई.आर.पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा दो मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सकुशल सुपुर्द किया। बरामद मोबाइल में विवो वी23 दीपक मिश्रा पुत्र स्व.बांकेलाल मिश्रा निवासी ग्राम ताहिरपुर थाना सिकरारा को सौंपा गया। वहीं दूसरी मोबाइल सैमसंग गैलेक्सी एफ02एस रंजन कुमार पुत्र शेषमणि खरवार निवासी ग्राम पूराबघेला, थाना सिकरारा को सुपुर्द किया। गुमशुदा मोबाइल प्राप्त होने पर दीपक मिश्रा ने थाना सिकरारा पुलिस टीम के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।