Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजन जागरूकता के 49वें दिन छतरीपुर में हुआ पंकज महाराज का स्वागत

जन जागरूकता के 49वें दिन छतरीपुर में हुआ पंकज महाराज का स्वागत

जलालपुर। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्त पंकज महाराज का जलालपुर ब्लाक के प्रथम पड़ाव एवं अपनी यात्रा के 49वें ग्राम छतरीपुर(पराऊपुर) में प्रेमियों ने भव्य स्वागत किया। उन्होने सत्संग सम्बोधन में कहा कि परमात्मा ने बड़ी कृपा करके यह मानव शरीर आप को इसलिये दिया कि गृहस्थ आश्रम में रहते हुये अपनी आत्मा का कल्याण करा लेना। प्रभु की प्राप्ति करने वाले किसी सन्त महात्मा की खोज करना वह जो रास्ता बतायें उस पर चलकर जीवन सफल बना लेना। याद रखना जब आप इस किराये के मकान को खाली करेंगे तो जमीन मकान धन दौलत सब यहीं छूट जायेगा। गुरु के अलावा कोई आप का मददगार नहीं होगा। अन्य युगों की अपेक्षा कलियुग में मनुश्य की आयु घट गई, शारीरिक बल घट गया, मन की चंचलता बढ़ गई और अन्न में प्राण चला आया। इसलिये इस कलयुग में उस प्रभु की बहुत दया हुई। उन्होंने अपने देश से सन्तों को भेजा जिन्होंने आकर अपना परिचय देते हुये कहा ‘हम आये वहि देष से, जहां तुम्हारों धाम। तुमको घर पहुंचावना, एक हमारो काम। आप सभी अजर-अमर देष सतलोक के रहने वाले हो। यहां काल माया के देष में आकर फंस गये हो। उन्होंने समाज में व्याप्त हिंसा अपराध पर गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुये कहा अषुद्ध खान-पान और महात्माओं की शिक्षा से दूर होने के कारण यह स्थिति है। जाति-पाति के नाम पर लड़ने-झगड़ने से नफरत के सिवा आप को क्या मिला? इससे तो गृहस्थ जीवन की शांति भंग होती है और भजन, इबादत में भी बाधा पड़ती है।