जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत जखनियां गांव में शनिवार की रात्रि पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में गाली-गलौज के साथ लाठी-डण्डे चलने लगे जिसमें एक पक्ष की चन्द्रकला तिवारी व दूसरे पक्ष की पूनम तिवारी घायल हो गयी। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों घायल महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया ले जाकर प्राथमिक उपचार करवाया। पुलिस ने एक पक्ष की चन्द्रकला तिवारी की तहरीर के आधार पर अशोक तिवारी, मनोज तिवारी, रबि तिवारी, गया तिवारी, रामबला, पूनम तिवारी, सरोज तिवारी के खिलाफ व दूसरे पक्ष की पूनम तिवारी की तहरीर के आधार पर शेषमणि तिवारी, चन्द्रकला तिवारी, कोकाइन तिवारी व रेखा देवी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।
― Advertisement ―
E-Paper 06-05-2026
आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ेंJaunpur Dhara E-Paper में पढ़ें जौनपुर, मछलीशहर, केराकत, शाहगंज, बदलापुर, मुंगराबादशाहपुर सहित पूरे जिले की ताजा खबरें।यहां आपको आज...
पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डण्डे

Previous article


