Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरपुरानी रंजिश को लेकर जेसीबी संचालक की हुई हत्या

पुरानी रंजिश को लेकर जेसीबी संचालक की हुई हत्या

  • खोजी कुत्ता शौर्य घटना स्थल को सूंघने के बाद सीधे आरोपित के पहुंचा घर
  • मृतक दोस्त के घर से खाना खाकर वापस लौट रहा था घर,ट्यूबल पम्प पर हुई वारदात

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खेपतपुर गांव के पुराने ट्यूबवेल पम्प के पास गुरुवार की सुबह युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव की पहचान की तो मृतक उसरपुर दिल्ला का पूरा निवासी संतोष यादव 32वर्ष के रूप में हुई। गौरतलब है कि हत्या करने के दौरान आरोपियों ने जेसीबी संचालक के आंख में पहले मिर्च का पाउडर गाड़ी से नीचे गिरा दिया। तत्पश्चात धार दार हथियार से सिर पर मारकर हत्या कर दी। गुरुवार की सुबह टहलने गए ग्रामीणों की निगाह गांव खेत में पड़े शव पर गई तो पैरो तले से जमीन खिसक गई देखते ही देखते लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई घटना स्थल पर क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा समेत पुलिस की फॉरेंसिक टीम व डाग स्क्वायड की टीम ने छानबीन की तो वहां पर एक पर्स, टूटी चप्पल, मिर्च पाउडर का पैकेट एवं मोबाइल मिला। खोजी कुत्ता शौर्य ने घटनास्थल को सूंघने के बाद सीधे एक घर पहुंचा। उसी आधार पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुट गई। परिजन के अनुसार मृतक बुधवार की शाम देवकली अपने दोस्त के घर खाना खा कर देर शाम घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों ने हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई परिजनों ने चार लोगो के खिलाफ कोतवाली में नामजद तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर बाकी आरोपियों की धर पकड़ करने में जुट गई।