जौनपुर धारा, जौनपुर। पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच के तत्वावधान में आगामी 10 अगस्त दिन बृहस्पतिवार को रामलीला मैदान नई दिल्ली में होने वाली पुरानी पेंशन बहाली महारैली की रणनीति एवं कार्य योजना बनाने के लिए पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद जौनपुर के जिला इकाई की आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष डॉ. अतुल प्रकाश यादव की अध्यक्षता में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि यह वर्ष संघर्ष का वर्ष चल रहा है इस समय नींद चैन सब त्याग कर सिर्फ एक ही लक्ष्य एनपीएस भारत छोड़ो, पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए आर पार की लड़ाई लड़ना होगा। पीएफ आरडीए जैसे काले कानून का खात्मा किया जाना आवश्यक है। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शिक्षकों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल को उनके कार्यालय में सौंपा गया जिसमें मांग की गई कि शिक्षकों की पदोन्नति के लिए पूरे जिले के सभी शिक्षकों की वरिष्ठता सूची अविलंब तैयार करवाया जाए। डायट प्रशिक्षुओं के द्वारा किए गए असेसमेंट में 20ज्ञ् से कम उपलब्धि बताकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों का वेतन काटना या बाधित किया जाना न्याय संगत नहीं है वेतन ससम्मान बहाल किया जाए। बैठक एवं ज्ञापन कार्यक्रम में आनंद कुमार यादव, रविंद्र बहादुर सिंह, दुष्यंत मिश्र, जय सिंह यादव, रिजवानुल हसन सिद्दीकी, मोहम्मद कैश, सुरेशचंद पाठक, पारसनाथ यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन शिव कुमार सरोज ने किया।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
पुरानी पेंशन के लिए निर्णायक होगा 2024 : डॉ. अतुल प्रकाश

Previous article


