Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरपीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न 

पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न 

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय कोतवाली परिसर में सोमवार को उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें होली व सब्बेरात के आगामी त्यौहार को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था को सौहार्द पूर्ण बनाये रखने के साथ ही शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर लोगों से अपील किया गया। वही क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा ने डीजे संचालक को ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि डीजे पर अश्लिल गाना व रात 10 बजे के बाद नहीं बजना चाहिए और हम व हमारी पुलिस फोर्स रात में गश्त करती रहेगी। जिसमे किसी डीजे संचालक द्वारा रात में डीजे बजाते हुए पाया गया तो तुरंत थाने पर डीजे लाकर सीज कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि होलिका दहन व होली को देखते हुए किसी भी प्रकार के अराजक तत्वों द्वारा अगर समस्या उत्पन्न होती हैं तो आप लोग तुरंत पुलिस को सूचित करे। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा, अपराध निरीक्षक दिग्विजय सिंह, उपनिरीक्षक अटल बिहारी मिश्रा, हेड कांस्टेबल जय चंद यादव, हेड कांस्टेबल बाबू लाल राय, ई.ओ. संदीप कुमार, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्त, छितौना प्रधानपति फौजी सुबास यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डॉ.पप्पू सरोज के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।