जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के डा.अवधनाथ पाल के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रतिनिधिमण्डल खेतासराय के बभनौटी वार्ड के निवासी दो सगे भाई अजय प्रजापति व अंकित प्रजापति निर्मय हत्या के उपरान्त मृतक परिवार से मिलने पहुंचे, वहीं परिजनों से घटना की पूरी जानकारी प्राप्त किया। डॉ.अवधनाथ पाल ने कहा कि जब से भाजपा सरकार बनी है। अपराधी बेलगाम है, उनको अपराध करते समय किसी प्रकार का भय नहीं रहता। यह घटना उसका जीता जागता उदाहरण है। इस अत्यंत दुःखद घटना से पूरा समाजवादी परिवार दुखी है और इस परिवार को न्याय दिलाने के लिए जो भी मदद होगी समाजवादी पार्टी करेगा। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इस घटना के बारे में अवगत कराया जायेगा। डॉ.अवधनाथ पाल ने कहा जबतक भाजपा सरकार मृतक को नौकरी नहीं दे रही हैं तबतक मृतक परिवार के जीवन यापन के लिए समाजवादी पार्टी कटिबद्ध हैं। उक्त अवसर पर चेयरमैन वसीम अहमद, हिरालाल विश्कर्मा, राजेन्द्र टाइगर, राहुल त्रिपाठी, अजय विश्कर्मा, मेवालाल गौतम, अनील दूबे, अखिलेश यादव, घनश्याम यादव, दीपक विश्कर्मा, जगरनाथ यादव, दिनेश गौतम, अजय प्रजापति, अर्जुन पाल सहित काफी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहें।
― Advertisement ―
ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
पीड़ित परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधिमण्डल



