- अपने कुकृत्यों को लेकर सुर्खियों में रहती है खेतासराय ब्रांच
- स्थानीय शाखा पर दम तोड़ रही है आरबीआई की गाइडलाइन
जौनपुर धारा, खेतासराय। एक तरफ बैंक ग्राहकों को सहूलियत देने के लिए प्रतिबंध रहती है और उनके लिए ग्रहण सर्वोपरि होता है। लेकिन नगर की पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा अपने कुकृत्यों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहती है। ग्राहकों का आरोप है कि उक्त शाखा में ब्रांच मैनेजर से लेकर बैंक कर्मचारी ग्राहकों का शोषण करते है और साथ में अमानवीय व्यवहार भी करते है। जिसको लेकर उपभेक्त काफी त्रस्त है। पंजाब नेशनल बैंक हमेशा अपने ग्राहकों के साथ अच्छे तालमेल व शिष्टाचार के लिए जाना जाता है और ग्राहकों की समस्या का त्वरित निस्तारण करना बैंक की प्राथमिकता रही है। लेकिन हैरत अंगेज बात यह है कि उक्त बैंक की स्थानीय शाखा मंशा के ठीक विपरीत काम करती है। इस ब्रांच के कर्मचारी आरबीआई के नियम से अनभिज्ञ है या जानते नहीं कहना मुश्किल है? लेकिन इतना जरूर है कि आरबीआई का कोई भी नियम लागू नहीं होता। यहाँ बैंक कर्मचारियों के अपने तानाशाह वाले नियम चलते है जो ग्राहकों के शोषण का मुख्य कारण है। लगभग दो माह पूर्व इसी ब्रांच के एक कर्मचारी ने शाखा प्रबंधक की मिली भगत से लाखों का गबन किया था जिसमें ग्राहकों का पैसा जमा करने के नाम पर लिया गया धन ग्राहक के खाते में न जमा करते हुए अन्य खातों में जमा करके उसे फर्जी जमा रिसीविंग पकड़ा दिया था। जब इसका भंडाफोड़ हुआ तो ग्राहकों ने ब्रांच पर प्रदर्शन करना शुरू किया और अपने पैसों के लिए हफ्तों प्रदर्शन के बाद किसी तरह आश्वासन देकर मामले को शांत कराया गया। विभागीय जांच हुई खानापूर्ति करके मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। शाखा प्रबंधक अपने रसूक के बल पर अपने पद पर बने हुए है। उस पर न तो कोई कानूनी कार्यवाही हुई और न ही उनको स्थानांतरण किया गया जिससे उनका मनोबल और बढ़ा हुआ है। ब्रांच के शाखा प्रबंधक की तानाशाही दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है जिससे उपभेक्ता परेशान हो रहे है। आरबीआई की गाइडलाइन उक्त बैंक की इस शाखा पर आकर दम तोड़ दे रही है। यहाँ का जिम्मेदार शाखा प्रबंधक का खुद के बनाए नियमों से ग्राहक त्रस्त है।



