Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपात्र लाभार्थियों के लिए लगे कैम्प में अधिकारी रहे नदारद

पात्र लाभार्थियों के लिए लगे कैम्प में अधिकारी रहे नदारद

जौनपुर धारा, सुइथाकला। जहां वर्तमान केन्द्र और प्रदेश की सरकारें किसानों की स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए एक से बढ़कर एक कल्याणकारी योजनाओं को चला रखा है, वहीं स्थानीय जिम्मेदारान उस पर पलीता लगाते देखे जा रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा गुरुवार को विकास खण्ड के जंगीपुर गांव में देखने को मिला। गुरुवार को किसान सम्मान निधि के पात्र लाभार्थियों के लिए लगाए गए कैम्प में अधिकांश जिम्मेदारान अधिकारी नदारद मिले जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला।  गौरतलब हो कि किसान सम्मान निधि के पात्र लाभार्थियों के  पंजीयन, सत्यापन, आधार फीडिंग तथा केवाईसी कार्य आदि के लिए गुरुवार को क्षेत्र के जंगीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर कैम्प लगाया गया। जिसमें सेक्रेटरी उगेश पाठक, डाक विभाग के साहबदीन यादव और कृषि विभाग के मदन कुमार के अलावा अन्य जिम्मेदारान मौके पर नदारद मिले जिसे लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला। जिम्मेदारानों की कर्तव्यनिष्ठा के प्रति लोग सवालिया निशान लगा रहे थे।

Share Now...