Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपांच लाख लोग एक साथ गायेंगे राष्ट्रीय गीत : डा.सन्दीप पाण्डेय

पांच लाख लोग एक साथ गायेंगे राष्ट्रीय गीत : डा.सन्दीप पाण्डेय

जौनपुर धारा, जौनपुर। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द जयन्ती पर लगभग 5 लाख लोग एक साथ राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् का गायन करेंगे। यह बात मंगलवार को भारत विकास परिषद शौर्य के संस्थापक अध्यक्ष डा.सन्दीप पाण्डेय ने कही। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानन्द जयन्ती पर शौर्य परिवार द्वारा एक भव्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सर्वप्रथम एक वृहद और भव्य शोभायात्रा भण्डारी स्टेशन से निकाली जायेगी जो सुतहट्टी, कोतवाली, चहारसू, शाही पुल होते हुए ओलन्दगंज और जेसीज चौराहे से बीDाारपी के मैदान तक जायेगी। जहां स्वामी विवेकानन्द जयन्ती का कार्यक्रम आयोजित है। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्रचारक रमेश रहेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रान्त खण्डेलवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त कार्यवाह मुरली पाल एवं जिला संघचालक डा.सुभाष सिंह रहेंगे। कार्यक्रम का प्रारम्भ राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् से किया जायेगा। जिसमें विशेष बात यह है कि इस बार दिन में 2 बजकर 15 मिनट पर जब यह राष्ट्रीय गीत बीआरपी मैदान से गाया जायेगा तो उनके साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थाओं, व्यापारी बन्धुओं सहित समस्त जनपद के लोग इसमें प्रतिभाग करेंगे।