Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरपांच दिन से ट्रांसफार्मर जलने पर लगभग दो गांव की लाइट गुल

पांच दिन से ट्रांसफार्मर जलने पर लगभग दो गांव की लाइट गुल

  • ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के बाद भी नहीं लगा ट्रांसफार्मर आल्हा अधिकारी मौन
  • देवकली पावर हाउस क्षेत्र के किशुनपुर गांव के पास का मामला

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के देवकली पॉवर हाउस क्षेत्र के किशुनपुर गांव में पांच दिन से ट्रांसफार्मर जल गया है। जिसकी शिकायत ऑनलाइन स्थानीय लोगों ने दर्ज कराई। उसके बाद भी लगभग 200घरों में लोगों को इस भीषण गर्मी में अंधेरे में जीवन गुजरा पड़ रहा है। बता दें कि उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन देवकली पावर हाउस क्षेत्र के किशुनपुर गांव के पास पांच दिन से ट्रांसफार्मर जल गया है। जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने ऑनलाइन दर्ज कराई। ट्रांसफार्मर जलने से भीषण गर्मी लगभग दो सौ में लोगों को अंधेरे में जीवन गुजरा पड़ रहा है स्थानीय लोगों ने जब इसकी जानकारी देवकली पावर हाउस के सीयूजी नंबर पर जेई संपर्क किया तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ जबकि डीएम का आदेश है कि जिस भी अधिकारी को सीयूजी नंबर मिला है वह फोन उठाकर समस्या का निस्तारण करें या किसी वजह से फोन ना उठने पर बाद में फोन करके जानकारी ली जाए। लेकिन उनके आदेश को विद्युत विभाग के आलाधिकारी नजर अंदाज करके मनमानी कर रहे हैं। वही जब विद्युत विभाग के एसडीओ वीरेंद्र सिंह कुशवाहा के नंबर पर संपर्क किया तो उन्होंने भी फोन नहीं उठाया। इस समस्या को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है कुछ लोगों का कहना है कि इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की जाएगी जो भी अधिकारी मनमानी कर रहे हैं उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाए।