जौनपुर धारा,जौनपुर। खेतासराय क्षेत्र के सोंगर गांव में बिजली की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं है। विभागीय लापरवाही के कारण जनता को बिजली कटौती की परेशानी से जूझना पड़ रहा है। 24 घंटे में दो ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीणों को कई तरह की दिक्कतें झेलनी पड़ी हैं। पांच दिन से उपभोक्ता भीषण गर्मी का दंश झेलने को मजबूर हैं। विभाग के जिम्मेदार ओवरलोडिंग से तकनीकी खराबी बता रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार सोंगर विद्युत उपकेंद्र के सोंगर गांव में स्थापित 250केवीए का ट्रांसफार्मर सात जून को अचानक जल गया। ग्रामीणों की शिकायत पर अगले दिन विभाग ने दूसरा ट्रांसफार्मर लगवा दिया। गांव निवासी इश्तियाक ने बताया कि ट्रांसफार्मर लगने के कुछ ही देर बाद ट्रांसफार्मर से धुआं निकलने लगा। शिकायत पर स्थानीय लाइनमैन ने ओवरलोडिंग की आशंका से कुछ उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटकर चेक किया तो ट्रांसफार्मर फिर भी काम नहीं कर पाया। ग्रामीणों ने बताया कि 24 घंटे में दो ट्रांसफार्मर जलने से बिजली की स्थिति चिंताजनक हो गई है। इस ट्रांसफार्मर से जुड़े 150 से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी से ग्रामीणों को रात में काफी दिक्कत हो रही है। जेई देवेन्द्र यादव का कहना है कि ट्रांसफार्मर नहीं जला है। ओवरलोड के चलते ऐसा हो रहा है। आज उसे दिखवाकर सही कर दिया जाएगा।
― Advertisement ―
24 घंटे में दो बार जला ट्रांसफार्मर, 150 घरों की बत्ती गुल

Previous article
Next article

