Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपांच और अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट

पांच और अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट

जौनपुर धारा, जौनपुर। विभिन्न थानों की पुलिस ने सोमवार को पांच और अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी। पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा ने बताया कि नेवढ़िया थाने में तरती के अमन जायसवाल, मुंगराबादशाहपुर थाने में भीखपुर के सहाबू उर्फ सहाबुददीन, तेजी बाजार थाने में मैनुद्दीनपुर के अंतिम सिंह, खेतासराय थाने में लखमापुर के नासिर व गौराबादशाहपुर थाने में कबीरुद्दीनपुर के सूर्य प्रताप उर्फ सत्य प्रकाश राय उर्फ गोलू राय की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इनके विरुद्ध संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के कुख्यात अपराधियों के अपराध का विश्लेषण कर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए हिस्ट्रीशीट खोलने का निर्देश दिया गया है।