Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeमनोरंजनपहली फिल्म में ही बिकिनी पहन बॉक्स ऑफिस पर लगाई थी आग

पहली फिल्म में ही बिकिनी पहन बॉक्स ऑफिस पर लगाई थी आग

ग्लैमर और चकाचौंध से भरी फिल्मी दुनिया में वâोई रातोंरात स्टार बन जाता है, तो किसी को सालों इंतजार करना पड़ता है। ऐसे कुछ ही लोग होते हैं जो अपनी पहली फिल्म से ही बॉक्स ऑफिस पर छा जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही हसीन एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं। इस एक्ट्रेस ने अपनी पहली फिल्म से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। एक्ट्रेस ने फिल्म के एक सीन में बिकिनी भी पहनी थी। हम जिस हसीन एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, उन्होंने अपनी पहली फिल्म ऋषि कपूर के साथ लीड रोल में की। ये फिल्म ऋषि कपूर के लिए भी बहुत खास थी। ऋषि कपूर ने पहली बार इसी फिल्म में लीड रोल निभाया था। राज कपूर द्वारा निर्देशित ये फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म का नाम है ‘बॉबी’। फिल्म की हीरोइन डिम्पल कपाड़िया है। फिल्म बॉबी एक युवा जोड़ी की प्रेम कहानी है। फिल्म ने ऋषि कपूर और डिम्पल कपाड़िया को इस फिल्म ने इंडस्ट्री में एक नया मुकाम भी दिलाया। डिम्पल कपाड़िया ने फिल्म में बॉबी नाम का किरदार निभाया है, जो फिल्म का भी नाम है। बॉबी फिल्म के एक सीन में डिंपल को बिकिनी भी पहननी पड़ी थी। बॉबी फिल्म की शूटिंग के दौरान डिम्पल सिर्फ 16 साल की थीं। बाद में डिम्पल ने सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी की। फिल्मी दुनिया से कुछ दिनों के ब्रेक के बाद डिम्पल ने फिर वापसी की और 1980 के दशक में खुद को हिन्दी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल कर लिया था।