जौनपुर धारा, शाहगंज। तहसील मुख्यालय स्थित सभागार में उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में पल्स पोलियो अभियान के संदर्भ में तहसील टास्क फोर्स की बैठक शनिवार को आयोजित की गयी। बैठक में चिकित्सा अधीक्षक डा. रफीक फारुकी ने कहा कि 28 मई 2023 से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान हेतु माइक्रो प्लानिंग, सामुदायिक गतिविधियां गोष्ठी, बैठक, रैली, एलाउंसमेंट आदि जन जागरूकता के साथ ही एनम, आशा, आंगनवाड़ी, अध्यापक, ग्राम प्रधान, कोटेदार, स्वयं सहायता समूह, मदरसा, धर्मगुरु, इमाम, मौलवी के साथ संवेदीकरण कर पल्स पोलियो जन जागरूकता के लिए जानकारी देने की बात कही। बीएमसी यूनिसेफ अवधेश कुमार तिवारी के द्वारा बताया गया टीकाकरण के माध्यम से हमारा देश दो घातक एवं लाइलाज बीमारियों से वर्ष 1977 में चेचक और 2012 में पोलियो मुक्त घोषित किया जा चुका है। मां और बच्चों को होने वाले टिटनेस जैसी बीमारी लगभग खत्म होने की कगार पर है। टिटनेस एवं डिप्थीरिया के केस में 95 फीसदी तक की कमी दर्ज की गई है। वर्ष 1980 में काली खांसी के लगभग 3.2 लाख केस रिपोर्ट हुए थे। जबकि वर्ष 2012 में काली खांसी के मात्र 44000 केस रिपोर्ट हुए। इसी प्रकार से वर्ष 1980 में खसरे के लगभग 1.14 लाख केस रिपोर्ट हुए। जबकि वर्ष 2012 में खसरे के रिपोर्टिंग केसेस की संख्या 16000 से भी कम थी। उक्त आंकड़े दर्शाते हैं कि टीकाकरण कार्यक्रम बच्चों को ऐसी बीमारियों से बचाव में प्रभावी हैं। इसके साथ ही बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए नियमित टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। बीएमसी यूनिसेफ के द्वारा टीकाकरण से झिझक/ इनकार करने वाले परिवारों की सूची एसडीएम को उपलब्ध कराया गया। बैठक में शाहगंज, खुटहन और सुइथाकला के सभी विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और यूनिसेफ के नवीन कुमार, अतुल कुमार सिंह मौजूद रहे।
― Advertisement ―
मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
पल्स पोलियो अभियान के लिए टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न


