Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरसुरतरंग प्रतियोगी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, ऑडिशन में झूमते रहे श्रोता

सुरतरंग प्रतियोगी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, ऑडिशन में झूमते रहे श्रोता

जौनपुर धारा, जौनपुर। संगम कला ग्रुप नयी दिल्ली द्वारा आयोजित 40वां राष्ट्रीय टैलेंट हंट प्रतियोगिता सुरतरंग का ऑडिशन वाराणसी चैप्टर के तहत जनपद में मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में आयोजित किया गया जिसमें कई कलाकारों ने अपने गीत संगीत का जलवा दिखाया और अपनी गायन प्रतिभा का परिचय दिया। शहर में छिपी प्रतिभाओं का प्रदर्शन देख सभी श्रोता मन्त्रमुग्ध हो उठे। प्रतियोगिता सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित हुई। कुल करीब 160 प्रतिभागी प्रतियोगिता में शामिल हुए जिनमे 22 प्रतिभागियों का चयन क्षेत्रीय फाइनल के लिये किया गया। प्रतियोगियों में हर्ष, केशीवी शर्मा, अनुपम भारती, योगिता रिया अपने-अपने वर्ग में प्रथम रहे। चयनित प्रतिभागी स्टेट फाइनल हेतु दिनांक 4 जून को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अपनी गायन का प्रदर्शन करेंगे जहाँ से चयनित प्रतिभागियों को दिल्ली भेजा जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अथिति सहायक वित्त लेखा अधिकारी (बेसिक शिक्षा) जितेंद्र कुमार मौजूद रहे जिन्होंने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित करके किया। उन्होंने सभी बच्चों को शुभकामनायें दीं और बताया कि इस तरह के कार्यक्रम हमेशा होते रहने चाहिए। निर्णायक के भूमिका में अविनिद्र तिवारी, पंडित सूर्यप्रकाश मिश्र एवं निकिता सिंह शामिल रही। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया। संस्था के क्षेत्रीय प्रमुख कृष्णा पटेल ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि सुरतरंग प्रतियोगिता एक सुनहरा मंच है और इस तरह का अनूठा कार्यक्रम पहली बार जौनपुर में हो रहा है जो शहर की प्रतिभाओं के  लिये अच्छा संकेत है। संस्था की महासचिव सुनैना सिंह ने बताया है कि जौनपुर संगीत के लिये जाना जाता है। जौनपुर घराने से बहुत सी प्रतिभाएं निरंतर आगे आती रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने में ज्योति श्रीवास्तव, नूपुर श्रीवास्तव, उदय शंकर मौर्या आदि ने अपना सहयोग दिया।