Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपर्यावरण सुधार के लिए पेड़ पौधे जरूरी : डॉ. राजकुमार

पर्यावरण सुधार के लिए पेड़ पौधे जरूरी : डॉ. राजकुमार

विद्यार्थियों ने 90 पौध दान कर किया पौधरोपण

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में बीटेक कंप्यूटर साइंस सेकेंड सेमेस्टर और शोध छात्रों के द्वारा 90 पेड़ पौधों का दान किया गया। इन पौधों को इंजीनियरिंग संस्थान के पास नवनिर्मित डिवाइडर एवं सड़क किनारे लगाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक डॉ.राजकुमार ने कहा कि पेड़ पौधे लगाने से हमारा वातावरण संतुलित होता है तथा जलवायु परिवर्तन भी ठीक होता है। पौधरोपण करने से न सिर्फ हमारा जीवन बल्कि जंगलों में जीव जंतुओं को भी राहत मिलता है। पेड़ पौधे लगाना अपने अच्छे भविष्य के निर्माण की नींव रखने के बराबर है, इसीलिए कहा जाता है वृक्ष है तो जीवन है। इन पौधों में आम, फॉक्सटेल पाम, बोतल पाम, बौगैनविलिया कामिनी, पीपल शामिल है। विश्वविद्यालय द्वारा बनाए गए पंजिका पर इन छात्र-छात्राओं द्वारा इसकी प्रविष्टि कराई गई। इसको यूपी गवर्नमेंट के पोर्टल हरीतिमा अमृत पर भी अपलोड किया गया। पौधरोपण अभियान में छात्र-छात्राओं के अलावा डॉ. मनीष कुमार गुप्ता, डॉ. मनीष प्रताप सिंह, डॉक्टर इंद्रेश गंगवार एवं डॉक्टर नितेश जायसवाल समेत सैकड़ों विद्यार्थी भी शामिल थे।