― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 06-05-2026

आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ेंJaunpur Dhara E-Paper में पढ़ें जौनपुर, मछलीशहर, केराकत, शाहगंज, बदलापुर, मुंगराबादशाहपुर सहित पूरे जिले की ताजा खबरें।यहां आपको आज...

E-Paper 05-05-2026

Homeअपना जौनपुरपर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण कर ली शपथ

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण कर ली शपथ

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय और गैरपरिषदीय स्कूलों में लोगों द्वारा सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ ग्रहण किया गया। इस दौरान नीम, बरगद, पीपल आदि के पौधे रोपित किए गए। इसी कड़ी में पूरासम्भलशाह गांव के परिषदीय स्कूल में प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय मिश्रा के नेतृत्व में बच्चों और अन्य ने नो प्लास्टिक यूज का शपथ लिया। वहीं शान्ति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सारीजहांगीर पट्टी में प्रबन्धक वंशगोपाल त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रधानाध्यापक महेश दूबे व अन्य के द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ लिया गया। प्रधानाध्यापक दूबे द्वारा लोगों को प्लास्टिक से होने वाले खतरों पर चर्चा की गई। इसी कड़ी में डीहअशरफाबाद, खानपुर चौरवा, बुमकहां, कटघर आदि स्कूलों में पौधरोपण कर शपथ लिया गया। इस दौरान नीम, बरगद व पीपल के पौधे रोपित किए गए। इस दौरान, दुष्यंत मिश्र, डॉ. रणंजय सिंह, सुधाकर सिंह, राजेश चौबे, सजीवन मौर्य समेत अन्य मौजूद रहे।

Share Now...