Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपत्रकार की बेटी ने मुकम्मल किया कुरान

पत्रकार की बेटी ने मुकम्मल किया कुरान

जौनपुर धारा, जौनपुर। शहर के अहमद खां मंडी के रहने वाले पत्रकार रियाजुल हक की 9 वर्षीय बेटी ने इस्लामी पवित्र ग्रंथ कुरान मजीद को मुकम्मल कर लिया है, इससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बताते चलें कि वर्ष 2020 में लंबी बीमारी के बाद उसकी मां का निधन हो जाने से और करोना काल जैसी विषम परिस्थितियों के बावजूद आज उनकी बेटी अफ्शा खान ने महज 9 वर्ष की आयु में ही कुरान शरीफ को मुकम्मल कर लिया। कुरान शरीफ को मुकम्मल करने में उसके उस्ताद के रूप में उसकी खाला ने उसकी शिक्षा दीक्षा दी। इससे खुश होकर उसके बड़े पापा मुशर्रफ हुसैन, फिरोज खान, निजामुल खान, फूफा आफताब अली, दादा नेयाज खान और नाना मुख्तार सिद्दीकी ने उसके उज्जवल भविष्य की दुआ दी है।