जौनपुर धारा, जौनपुर। शुक्रवार को नगर कॉग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। उन्होने के भाजपा सरव्ाâार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब से केन्द्र सरकार स्थापित हुई है, वह किसी भी स्थिति में अपनी बुराई सुनने को तैयार नहीं है तथा यदि मीडियाकर्मी सरकार की नाकामियों की ओर ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास करता है तो सरकारी एजेंसियों के माध्यम से उसे अनायास परेशान किया जाता है। श्रृंखला में वर्तमान समय में केन्द्र सरकार के इशारे पर न्यूज़ वेबसाइट संस्थापक व प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ सहित इससे जुड़े पत्रकारों के घरों पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा छापामारी की गई, साथ ही उनके मोबाइल, लैपटॉप, कम्प्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त कर लिए गए हैं, जो किसी भी स्थिति में स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के विरुद्ध है। उन्होने कहा कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का यह कृत्य स्पष्ट तौर पर प्रेस की आजादी पर हमला है। प्रेस/मीडिया को लोकतंत्र के चौथे प्रहरी के रूप में देखा जाता है, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के माध्यम से कराया जा रहा यह कृत्य स्पष्ट तौर पर लोकतंत्र को कमजोर करने का षड्यंत्र है। कांग्रेस पार्टी इसकी घोर निंदा करती है और सरकार के इशारे पर हो रहे इस प्रकार के कृत्यों को हम कांग्रेसजन स्वीकार नहीं कर सकते। कांग्रेसजनों ने मांग किया कि केन्द्र सरकार के इशारे पर न्यूज वेबसाइट पत्रकारों पर की जा रही उक्त कार्रवाई को तुरन्त बन्द कराए जाने पर हेतु सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश निर्गत किया जाय।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
पत्रकार उत्पीड़न को लेकर कांग्रसियों ने सौंपा ज्ञापन

Previous article


