Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दी जा रही सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी

जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जौनपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा...
Homeमनोरंजनपति की शर्मनाक शर्त : घर में रहना है तो मेरे पिता...

पति की शर्मनाक शर्त : घर में रहना है तो मेरे पिता के साथ भी संबंध बनाने होंगे…

कहते हैं पति-पत्नी का रिश्ता 7 जन्मों का होता है. 7 फेरे लेते समय पति वादा करता है कि सुख-दुख में उसकी सुरक्षा करेगा.  मगर, यूपी के कानपुर में एक पति ने पत्नी के सामने शर्मनाक शर्त रख दी. उसके शब्द सुनकर महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई. महिला के साथ ही उसके पिता ने भी दामाद पर आरोप लगाए हैं. मामला कानपुर के हरबंस मोहाल का है. यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने 3 साल पहले बेटी की शादी कोतवाली के रहने वाले एक ज्वेलर्स से की थी. उसकी सराफा की दुकान है. शादी के बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया. अब वो 18 महीने का है.

पुलिस कमिश्नर के यहां पहुंचकर महिला ने बताया, पति ने मुझे घर से निकाल दिया है. साथ ही बच्चे को भी छीन लिया है. वो शर्त रख रहा है, अगर तुम्हें घर में रहना है तो मेरे पिता के साथ भी संबंध बनाने होंगे. वो घरवालों के सामने ही मुझसे अश्लील हरकतें करने को कहता है. वहीं महिला के पिता ने पुलिस को बताया, बेटी की शादी में 10 लाख रुपये दिए थे. मगर, मेरा दामाद बेटी के सामने शर्मनाक शर्तें रखता है. उसको परेशान करता है और मारता पीटता है. इस मामले में एडीसीपी अमित सिंह का कहना है महिला ने शिकायत दी है. संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. आरोपी की चौक सराफा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान है. उसके घर में उसकी मां और पिता रहता है. 

Share Now...