― Advertisement ―

spot_img

शिक्षा से ही राष्ट्र का विकास संभव: सीमा द्विवेदी, मुंगराबादशाहपुर में वार्षिकोत्सव ने बांधा समां

मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में आयोजित 5वें वार्षिकोत्सव एवं ‘मेधा संवर्धन’ कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का अद्भुत संगम देखने...
Homeअपना जौनपुरपट्टीदारों ने तीन को पीटकर किया लहूलुहान

पट्टीदारों ने तीन को पीटकर किया लहूलुहान

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत नटौली गांव में मामूली विवाद के चलते दबंग पट्टीदारों ने मां व उसकी दो बेटियों को लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देकर इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। क्षेत्र के नटौली गांव में मंगलवार को रास्ते में बाइक खड़ा करने पर मना करने से नाराज दबंग पट्टीदारों ने 40 वर्षीय सुनीता पत्नी देवेन्द्र व 17 वर्षीय रागिनी, 16 वर्षीय रोशनी पुत्रीगण देवेन्द्र को लाठी डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। मौके पर मौजूद परिजनों ने तीनों घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायलों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहीं भुक्तभेगियों ने तहरीर दे न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share Now...