Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeअपना जौनपुरपंचायत भवन को चोरों ने बनाया निशाना

पंचायत भवन को चोरों ने बनाया निशाना

  • इनवर्टर सहित अन्य सामान चोरी

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला थाना क्षेत्र के खेतापुर गाँव के पंचायत भवन को बीती रात चोरों ने अपना निशाना बना डाला। वहाँ पर लगे इनवर्टर सहित अन्य सामान की चोरी कर ग्राम पंचायत को लाखों का चूना लगा दिया। मामले में ग्राम प्रधान द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गयी है। बताया जाता है कि गुरूवार की रात थाना क्षेत्र के खेतापुर गांव के पंचायत भवन को चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए दरवाजा तोड़कर इलेक्ट्रानिक के सामान, इनवर्टर, कम्प्यूटर, सीसी कैमरा सहित अन्य सामान उठा ले गए। मामले की सूचना पर ग्राम प्रधान ने मौके पर जाकर देखा तो सभी सामान गायब थे। प्रधान द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि कोई लिखित सूचना नहीं है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और आवश्यक जानकारी ली।

Share Now...