जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के अर्धपुर गांव में रविवार की रात्रि चोरों ने प्राथमिक विद्यालय परिसर में बने पंचायत भवन का ताला तोड़ उसमें रखा कम्यूटर, इन्वर्टर, दो बैट्री, सीसीटीवी कैमरा, रिकार्डिंग डिवाइस सहित अन्य सामान चुरा ले गए। सूचना पर पहुँची 112 नम्बर पुलिस ने सोमवार को चोरी की जानकारी ली। सुबह स्कूल खुलने पर विद्यालय के प्रधानध्यापक ने दरवाजा खुला देख ग्राम प्रधान व पंचायत सहायक को सूचना दिया। मौके पर पहुँची प्रधान अनीता यादव ने डायल 112 पर सूचना दी। थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सुनसान जगह पर चोरी की घटनाएं बढ़ी है दो दिन पहले बसारतपुर गांव में भी चोरों ने पंचायत भवन को निशाना बनाते हुए लैपटॉप आदि चुरा ले गए थे। चोरों ने विद्यालय परिसर में बने अर्धपुर पंचायत भवन का ताला तोड़ कर उसमें रखा कम्यूटर, इन्वर्टर, दो बैट्री, सीसीटीवी कैमरा, रिकार्डिंग डिवाइस सहित अन्य सामान चुरा ले गए। चोरों ने सबसे पहले सीसीटीवी फुटेज पर कपड़ा बांध कर घटना को अंजाम दिया। कुछ समय पहले अर्धपुर पंचायत भवन के ऊपर लगे सोलर पैनल को भी चुरा ले गए थे। प्रधान व सचिव ने थाने पहुँच तहरीर दी है।
― Advertisement ―
आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पंचायत भवन का ताला तोड़ कंप्यूटर और इन्वर्टर चोरी

Previous article
Next article

