Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपंचायती राज समिति के अध्यक्ष ने दो सदस्यों के साथ किया निरीक्षण

पंचायती राज समिति के अध्यक्ष ने दो सदस्यों के साथ किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिरकोनी क्षेत्र के बाकराबाद गांव के पंचायत भवन पर पंचायती राज समिति के प्रदेश अध्यक्ष तथा दो सदस्यों ने सोमवार की शाम को औचक निरीक्षण किया।समिति के अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा डेविड के साथ समिति के अन्य दो सदस्य भी रहे। यह सभी लोग विधायक है। डेविड ने समिति के सदस्यों के साथ पहले गांव के पंचायत भवन पर पहुंचे। वहां पर जिले के डीडीओ विजय कुमार यादव, परियोजना अधिकारी जैकेश त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी नत्थूलाल गंगवार, खण्ड विकास अधिकारी अस्मिता सेन, डीसी मनरेगा सुशील त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों को स्वच्छता को लेकर सभी को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने पंचायत भवन परिसर में जुटे ग्रामीणों के साथ विकास कार्यो को लेकर अन्य चर्चा किया। ग्रामीणों से विकास कार्यों के अलावा स्वछता, राशन, पेंशन आदि जैसी जनहितकारी योजनाओं की जानकारी लिया। वे गांव के लोगो द्वारा इजरी गांव में लंबे समय से तैनात लेखपाल की जांच कर हटवाने का निर्देश दिया। बीडीओ अस्मिता सेन को गांव के सरकारी योजनाओं के लाभ पाने वालों का नाम पंचायत भवन पर लिखवाने को कहा। इसके अलावा एक दो अन्य समस्याओं को जल्द से जल्द खत्म करवाने को कहा। उन्होने पंचायत भवन पर सीसी कैमरा लगवाने के भी दिशा निर्देश देते हुए परिसर में पौधरोपण किया। कार्यक्रम के बाद पूछने पर उन्होंने कहा कि गांव के विकास तथा ग्रामीणो के संतुष्टि से मेरी टीम सन्तुष्ट है। इस मौके ओपी यादव, प्रधान पोल्हन मौर्य, उमेश चतुर्वेदी, रत्नेश सिंह, रीना यादव आदि मौजूद रहे।