― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

दुष्कर्म व पाक्सो के आरोपित के घर कुर्की की नोटिस चस्पा

जौनपुर धारा, खुटहन। राउतपुर गांव में सोमवार को पहुंची पुलिस टीम ने गांव में मुनादी करा कर दुष्कर्म व पाक्सो ऐक्ट में वांछित चल रहे आरोपित के घर कुर्की की नोटिस चस्पा कर दिया। वर्षो से फरार चल रहे आरोपित गांव निवासी बबलू निषाद कई बार नोटिस के बाद भी हाजिर न्यायालय नहीं हो रहा है। उसके खिलाफ धारा 82 के अन्तर्गत न्यायालय से कुर्की की नोटिस जारी की गई थी। जिसके अनुपालन में उप निरीक्षक अरुण कुमार राय हमराहियों संग गांव पहुंच मुनादी के बाद नोटिस चस्पा कर दिया।

रेलवे ट्रैक की स्लीव पत्ती चुराते हुए दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा

जौनपुर धारा, जौनपुर। धर्मपुर बाजार के बगल में स्थित शिव हरी गैस गोदाम के पास रविवार की देर रात रेलवे ट्रैक को जोड़ने में प्रयुक्त होने वाली स्लीव पत्ती को चुराते समय चार युवकों को देख ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर दो युवक फरार होने में सफल रहे। पकड़े गए दो युवकों को तथा मौके से बरामद एक मोटरसाइकिल जिस पर न्याय विभाग लिखा हुआ है को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया। इस संदर्भ में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि युवकों से पूछताछ करने के साथ रेलवे विभाग को भी सूचित कर दिया गया है। छानबीन के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।

Share Now...