Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरन्यायिक कार्य पर वापस लौटे केराकत के अधिवक्ता

न्यायिक कार्य पर वापस लौटे केराकत के अधिवक्ता

जौनपुर धारा, केराकत। हापुड़ कांड को लेकर चल रहा अधिवक्ताओं का हड़ताल अब कमजोर पड़ रहा है। जिले के दिवानी और कलेक्ट्रेट संघ के अधिवक्ताओं को विभिन्न न्यायालयों में काम करता देख केराकत बार एसोसिएशन ने भी अब तहसील के न्यायालयों में काम करने का निर्णय लिया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवर बहादुर यादव ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि वाद कारियो के हित में शुक्रवार से सभी न्यायालयों में नियमित न्यायिक कार्य किया जाएगा। इसके पहले गुरुवार को तहसील बार एसोसिएशन की बैठक बार सभागार में बैठक हुई। जिसमें एक मत से य़ह तय किया गया कि शुक्रवार से वे लोग भी तहसील के सभी न्यायालयों में नियमित न्यायिक कार्य करेंगे। बैठक में एडवोकेट महेन्द्र शंकर पांडेय, नम: नाथ शर्मा, शारदा प्रसाद यादव, राजेश पांडेय, अनिल कुमार सोनकर अनुपमा शुक्ला आदि रहीं। बैठक की अध्यक्षता तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवर बहादुर यादव और संचालन महामन्त्री उदय राज कन्नौजिया ने किया।