जौनपुर धारा, खुटहन। अंगुली गांव में महीनों पूर्व हुई मारपीट, तोड़ फोड़ व जान से मार देने की धमकी के मामले में न्यायालय के आदेश पर थाना पुलिस ने रविवार को आरोपित बनाए गए पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। गांव निवासी रंजना यादव पुत्री नरेंद्र यादव ने 156/3 के तहत न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि गत 13 फरवरी को गांव के ही सुनील यादव, रामबचन यादव, बिजय पाल, मुन्ना और मंजू देवी उसके पिता को पुरानी रंजिश को लेकर मारने पीटने लगे। वह जान बचाकर घर के भीतर भाग गये। आरोप है कि सभी आरोपित घर में घुसकर उसके पिता को पीटने लगे। बीच बचाव कर रही माता सुलेखा देवी और बहन अंजली की भी पिटाई कर दी। आरोप है कि जाते समय घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस उक्त पांचों आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धारा में केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, लोग दहशत में
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को...
न्यायालय के आदेश पर महिला सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज

Previous article
Next article


