Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeव्यापारनौकरियाँनौसेना सेना दिवस के मौके पर बन सकता है करियर

नौसेना सेना दिवस के मौके पर बन सकता है करियर

देश की रक्षा के लिए देश के हर नागरिक को सेना में जाने की इच्छा होती है. समय-समय पर सेनाओं में काम करने के लिए भर्तियां निकलती हैं हमारी देश की कोई भी सेना किसी से कम नहीं है. लेकिन आज का दिन कुछ खास है, आज नौसेना सेना दिवस के मौके पर जानते हैं कि कैसे आप नौसेना में करियर बना सकते हैं. इसके अलावा यहां जानते हैं कि नौसेना क्यों मनाया जाता है.
नेवी में शामिल होने के लिए युवाओं को अन्य फोर्सेज की तरह ही कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. नेवी में अधिकारी के पद पर भर्ती से जुड़े विज्ञापन रोजगार समाचार और प्रमुख राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचार पत्रों/दैनिक पत्रों में प्रकाशित किया जाता है. एनडीए/एनए कैडेट भर्ती और सीडीएसई (ग्रेजुएट) भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन यूपीएससी की ओर से आयोजित परीक्षा के जरिए किया जाता है. इस परीक्षा में पास होने के बाद उम्मीदवार का एसएसबी होता है. बहुत से युवा यूपीएससी के माध्यम से नेवी में जाने के सपने को पूरा करते हैं. अगर आप भी नेवी में अफसर के तौर पर काम करना चाहते हैं तो आप कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन, नेशनल डिफेंस अकादमी, नेवल एकेडमी और एनसीसी के तहत जॉब पा सकते हैं. इसके अलावा नेवी में कई अन्य पद पर भी भर्ती की जाती है. जिनके लिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

इसलिए मनाया जाता है नेवी डे
नेवी डे नौसेनिकों के सम्मान में आयोजित किया जाता है. इस दिन वर्ष 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन ट्राइडेंट के लॉन्च की याद में मनाया जाता है. इस दिन भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले नौ-सैनिकों के सम्मान में मनाया जाता है.