जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। धमार्पुर ब्लॉक स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नैट की परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में कुल 98 बच्चों ने भाग लिया। बता दें कि उत्तर प्रदेश के समस्त कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पर आयोजित नैट की परीक्षा के आयोजन के क्रम में धमार्पुर ब्लॉक स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पर कक्षा 6 की हिंदी व गणित तथा कक्षा 7 व 8 की विज्ञान व गणित विषय की नैट परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में कुल 98 बच्चों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा का निरीक्षण बीईओ अरविंद यादव ने भी पहुंचकर किया। इस दौरान विद्यालय की वार्डन शशि रानी, एसआरजी कमलेश यादव, सीता देवी, रीना देवी, रेखा, आयशा, रंजना आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
नैट परीक्षा का हुआ आयोजन, बीईओ ने किया निरीक्षण
Previous article
Next article

