Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeव्यापारनौकरियाँनेशनल हेल्थ मिशन के तहत एमपी में बम्पर पद पर भर्तियां

नेशनल हेल्थ मिशन के तहत एमपी में बम्पर पद पर भर्तियां

नेशनल हेल्थ मिशन के तहत एमपी में बम्पर पद पर भर्तियां निकली हैं. जिनके लिए उम्मीदवार जल्द आवेदन कर सकेंगे. इस भर्ती अभियान के माध्यम से राज्य में दो हजार से ज्यादा पद भरे जाएंगे. जिनके लिए आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर से शुरू हो जाएगी. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक साइट http://www.nhmmp.gov.in पर जाना होगा. भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 दिसंबर 2022 तय की गई है.

नेशनल हेल्थ मिशन मध्य प्रदेश में 2,284 पद पर भर्ती होगी. जिनमें स्टाफ नर्स (महिला व पुरुष) के पद शामिल हैं. उम्मीदवार ध्यान दें की उनकी नियुक्ति अनुबंध के आधार पर 31 मार्च, 2023 तक के लिए होगी. उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी विषय में इंटरमीडिएट / बीएससी नर्सिंग / जनरल नर्सिंग एवं अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए.

आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष व अधिकतम आयु 43 वर्ष निर्धारित आयु की गणना 01 जनवरी, 2023 के अनुसार होगी. जबकि वर्गानुसार अधिकतम आयु वाले अभ्यर्थियों को पांच वर्ष तक की छूट दी जाएगी.

इतनी मिलेगा सैलरी
अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती अभियान के तहत चयनित अभ्यर्थियों को 20,000 रुपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा.

कैसे करें आवेदन
इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक साइट nhmmp.gov.in पर जाकर आवेदन करने होगा. उम्मीदवार इन पद के लिए आवेदन 25 नवंबर 2022 से लेकर 22 दिसंबर 2022 तक कर सकते हैं.

इस भर्ती अभियान के लिए करें आवेदन-
प्रसार भारती ने मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव ग्रेड-I के पद पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. भर्ती से जुड़ी अधिसूचना उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट prasarbharati.gov.in पर देख सकते हैं. ये अभियान 11 पद पर भर्ती के लिए चलाया जाएगा, इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 नवंबर 2022 तय की गई है.