जौनपुर धारा, जौनपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय मड़ियाहूँ के प्राचार्य बाल कृष्णा ने अवगत कराया है कि 25 जुलाई 2023 को नेशनल एजुकेशन पालिसी 2020 की तीसरी वर्षगॉठ के समारोह का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय मड़ियाहूँ में सफलतापूर्वक किया गया। जिसके अन्तर्गत प्राचार्य द्वारा अवगत कराया गया है कि नेशनल एजुकेशन पालिसी 2020 के निम्न बिन्दुओं का उल्लेख करते हुए समाज में इसके महत्ता एवं उपयोगिता के बारे में प्रकाश डाला गया। नेशनल एजुकेशन पालिसी 2020 के तहत आत्म निर्भर भारत के निर्माण के साथ ही शैक्षणिक उन्नयन का प्रयास, शिक्षा में जीवन कौशल एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम का महत्व, पीएमई विद्या पोर्टल एवं डिजीटल शिक्षा का महत्व, शिक्षा में बच्चों का नामांकन बढाने के साथ-साथ बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में लाना, लिंग भेद के बिना बच्चों में समावेशी विकास की अवधारणा का निर्माण, विद्यांजली पोर्टल के माध्यम से सामान्य जनमानस को नवोदय विद्यालय तंत्र से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के उप-प्राचार्य रविन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ शिक्षक रामकृष्ण मिश्रा, एसके तिवारी एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Kerakat marpit video viral: पतौरा गांव में दबंगों का तांडव
Kerakat marpit video viral घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।पतौरा गांव में दबंगों ने घर पर हमला कर दिया।Kerakat marpit video...
नेशनल एजुकेशसन पालिसी की मनायी गयी तीसरी वर्षगांठ
Previous article


