जौनपुर धारा, जौनपुर। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के पत्र द्वारा निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कक्षा 1 से 8 तक के परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत सभी बच्चों का सरल ऐप के माध्यम से लर्निंग आउटकम पर आधारित त्रैमासिक आकलन 13 व 14 सितंबर 2023 को किया जाना है। बुधवार को आयोजित कक्षा 01 से 03 तक अध्ययनरत छात्रों के त्रैमासिक मूल्यांकन परीक्षा मे जिलाधिकारी द्वारा नेट-1 परीक्षा के सकुशल व सफल संचालन हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, एस.आर.जी., ए.आर.पी. एवं परीक्षा सकुशल संचालन हेतु लगे अन्य अधिकारियों को दिये निर्देश के क्रम मे समस्त अधिकारियों द्वारा परीक्षा के दौरान विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। जनपद में कहीं भी परीक्षा की गोपनीयता भंग नहीं हुयी। जनपद में कक्षा 1 से 3 तक अध्यनरत नामांकित (143392) के सापेक्ष के सापेक्ष (137042) 95.57 प्रतिशत छात्रों का त्रैमासिक आकलन किया गया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
नेट-1 परीक्षा के तहत कक्षा 01 से 03 तक के छात्रों का हुआ त्रैमासिक आकलन

Previous article
Next article

