आलिया भट्ट की सास नीतू कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। नीतू कपूर को जब भी मौका मिलता है, जब तब वो अपने फैंस को अपडेट देती रहती हैं। हाल ही में नीतू कपूर ने अपनी थाईलैंड की ट्रिप की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसकी वजह से वो ट्रोल हो गई हैं। दरअसल मजाक मजाक में नीतू कपूर ने अपने दामाद को लंगूर बता दिया है। नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर के पति भरत सहानी इस समय थाईलैंड के वेकेशन पर निकले हुए हैं। नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा, हूर के हाथ में लंगूर… दूसरी तस्वीर में नीतू कपूर अपनी बेटी के साथ पोज दे रही हैं। नीतू कपूर के इस कमेंट ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। लोग नीतू कपूर की बात पर हंस रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जिनको नीतू कपूर का ये अंदाज नही पसंद आया। यही वजह है जो नीतू कपूर को लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है। कुछ इस तरह की नीतू कपूर पहले भी ट्रोलिंग का शिकार हुई थीं। राज कपूर की 100वीं बर्थ एनीवर्सरी के इवेंट में नीतू कपूर आलिया भट्ट को नजरअंदाज करती नजर आई थीं। नीतू कपूर की इस हरकत ने आलिया भट्ट के फैंस को काफी परेशान कर दिया था। जिसके बाद लोगों ने नीतू कपूर को सोशल मीडिया पर जमकर खरीखोटी सुनाई थी।
― Advertisement ―
पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
नीतू कपूर ने मजाक में अपने दामाद को कहा ‘लंगूर’

Previous article

