जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में निष्पादन समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में बसूही नदी के डी-सिल्टिंग का कार्य, तटों के सुदृढीकरण एवं बसुही व वरुणा नदी के संगम के 100मीटर पूर्व कंस्ट्रक्टेड वेटलैण्ड के निर्माण कार्य की गति को तीव्र कर समयसीमा के भीतर पूर्ण करने तथा नदी के तटों पर वन विभाग द्वारा पौधरोपण किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। इस अवसर पर प्रदूषण अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी सामाजिक वानिकी प्रभाग, एक्सईएन सिंचाई विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
निष्पादन समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Previous article


