Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोगों ने कराया जांच

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोगों ने कराया जांच

जौनपुर धारा,सोनभद्र। मेटिस द मेडिसिटी हॉस्पिटल, गोधन मोड़ चंदौली के तत्वावधान में रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर, डाला बाजार में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ मुख्य अतिथि अजय सिंह (क्रेशर यूनियन डाला, सोनभद्र) द्वारा किया गया। शिविर में हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम द्वारा शुगर, बीपी, नाक-कान-गला, दांत, हड्डी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, शिशु एवं बाल रोग सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की गई और रोगियों को नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं। मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि इस तरह के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर जनपद के डाला, ओबरा समेत कई क्षेत्रों में आयोजित किए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। शिविर में आने वाले मरीजों को न केवल नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा दी गई, बल्कि उन्हें नि:शुल्क स्वास्थ्य परिवार कार्ड भी प्रदान किया गया। इसके अलावा, मरीजों को मेटिस द मेडिसिटी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान ओपीडी/जांच में 50त्न, आईपीडी में 25त्न और दवाओं पर 10त्न तक की विशेष छूट देने की घोषणा की गई। 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड निर्माण की भी सुविधा प्रदान की गई, जिसके लिए आधार कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अनिवार्य किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सकों में डॉ.एस.एन.पांडे, डॉ.अभिनव, डॉ.आशुतोष विक्रम, डॉ.पुष्पेंद्र सिंह, डॉ.आशुतोष पांडे, डॉ.मुस्कान, डॉ.ए.के.गुप्ता, डॉ.आनंद श्रीवास्तव सहित हॉस्पिटल के अन्य सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहें।