जौनपुर धारा, जौनपुर। क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड जौनपुर के सभापति/चेयरमैन का चुनाव देवचंदपुर स्थित कार्यालय पर संपन्न हुआ जहां सर्वसम्मति से भाजपा मंडल अध्यक्ष करंजकला राजकेशर पाल को निर्विरोध सभापति/चेयरमैन व उपसभापति मंजू पांडे पत्नी शैलेश पांडे निर्विरोध निर्वाचित हुए। 11 सदस्य के रूप में शैलेंद्र सिंह, राधेश्याम विश्वकर्मा, अजय मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, सिद्धार्थ राय, विनय कुमार सिंह, दिव्यांशु सिंह, मनोज दुबे, नंदिनी राय, संजीव गौतम और मदन सोनी निर्विरोध सदस्य निर्वाचित हुए। इस अवसर पर करंजकला के प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन, पूर्व मंडल अध्यक्ष शरद सिंह, करंजकला के पूर्व प्रमुख जितेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्याम बाबू यादव, सभासद अच्छेलाल मौर्य, सभासद मनीष श्रीवास्तव, प्रशांत सिंह दीपक, राधेश्याम पाल, शुभम सिंह, बलवंत सिंह, कपिल देव सिंह व अमित श्रीवास्तव उपस्थित रहे। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद यादव व जिला अध्यक्ष भाजपा पुष्पराज सिंह ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी।
― Advertisement ―
हाइब्रिड युद्ध: 21वीं सदी की अदृश्य चुनौती और भारत की सुरक्षा
यह छवि हाइब्रिड युद्ध की अवधारणा को दर्शाती है जिसमें साइबर हमले, सूचना युद्ध, आर्थिक दबाव और डिजिटल सुरक्षा शामिल हैं। यह आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति और भारत की सुरक्षा रणनीति को समझाने में मदद करती है। इसमें यह दिखाया गया है कि कैसे तकनीक और डेटा आधुनिक युद्ध का मुख्य हिस्सा बन चुके हैं और राष्ट्र की सुरक्षा केवल सेना पर नहीं बल्कि डिजिटल सिस्टम और नागरिक जागरूकता पर भी निर्भर करती है।
निर्विरोध सभापति निर्वाचित हुए राजकेशर पाल

Previous article


