Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनिरीक्षण में गन्दगी देख कर्मचारियों पर भड़की सीएमओ

निरीक्षण में गन्दगी देख कर्मचारियों पर भड़की सीएमओ

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरकोनी एवं कम्युनिटी हेल्थ सेंटर शिवपुर, जफराबाद, नाथूपुर तथा जमैथा का औचक निरीक्षण किया गया। उनके पहुंचते ही वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने परिसर में गन्दगी देख कर नारजगी व्यक्त करते हुए वहां के कर्मचारियों पर भड़क गई। उसे तत्काल साफ व सफाई  करवाने का निर्देश प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.राजीव कुमार को दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होनें ड्यूटी रजिस्टर देखा। उसमें एक स्टॉप अनुपस्थित मिला। जिस पर डॉ.राजीव कुमार ने बताया कि वह बीएम क्षेत्रीय ड्यूटी पर गया है। भूलवश वह रजिस्टर पर बाहर जाने की बात नही लिख कर गया है। उसके बाद वहां पर उपस्थित सारे कर्मचारियों का परिचय लिया व काम में लापरवाही न करने बरतने की लोगों को हिदायत दी। इसके अलावा सीएमओ लक्ष्मी सिंह ने सफेद राशन कार्ड वालों का आयुष्मान कार्ड की संख्या 45 देख कर वह काफी कड़े तेवर में आ गयी। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द आयुष्मान कार्ड की संख्या बढ़ जाना चाहिये। इस बारे में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.राजीव कुमार ने बताया कि गन्दगी को तत्काल साफ करवाया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड के लिए काम किया जा रहा है। नेट धीरे होने के कारण कम बन रहा है। नेट सही होते ही ज्यादा से ज्यादा लोगो का आयुष्मान कार्ड बनने लगेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरकोनी एवं कम्युनिटी हेल्थ सेंटरो के निरीक्षण के दौरान अधिक संख्या में मरीज मौजूद मिले। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी केंद्रों पर समुचित साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया तथा सभी पात्र लाभार्थियों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया।