― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनिधन पर समाचार पत्र विक्रेता संघ ने की शोकसभा

निधन पर समाचार पत्र विक्रेता संघ ने की शोकसभा

जौनपुर धारा, जौनपुर। समाचार पत्र विक्रेता संघ की एक आपात बैठक जिला कार्यालय धरनीधरपुर मीरपुर में जिला अध्यक्ष राम प्यारे प्रजापति की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की सम्बोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष राम सहारे मौर्य ने बताया कि हमारे बहुत पुराने समाचार पत्र विक्रेता उमाशंकर पाण्डेय की पत्नी शान्ति देवी का लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया वह 68 वर्ष की थी। उनकी मृत्यु से सभी सामाचार पत्र विक्रेताओं में शोक व्याप्त है। उनकी आत्मा को शांति के लिए सभी समाचार पत्र विक्रेताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा को शोक श्रद्धांजलि अर्पित  किया। बैठक में मुख्य रुप से मंगरु राम मौर्य, अवधेश मौर्य, पवन गुप्ता, अखिलेश मौर्य, लालचंद मौर्य, पवन मौर्य, विजय शर्मा, रमेश मौर्य, पंकज मौर्य, सुनील मौर्य, नरेंद्र मौर्य, हरीश चंद्र शर्मा, कुल्लू गुप्ता, संतोष मौर्य, सर्वेश मौर्य, संदीप निषाद, भरत लाल, तरुण मौर्य, मोहम्मद रफीक, मोहम्मद इलियास, रामधनी मौर्य, विनोद शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Share Now...