Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरवाराह कोटि तीर्थ धाम में रह रहे साधुओं को है कंबल और...

वाराह कोटि तीर्थ धाम में रह रहे साधुओं को है कंबल और अलाव की दरकार

जौनपुर धारा, थानागद्दी। प्रदेश में एक साधू की सरकार होने के बावजूद क्षेत्र के साधुओं की दुर्गति हो रही है। शिकायत है कि चन्दवक थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में स्थित वाराह कोटि तीर्थ धाम में रह रहे पांच साधुओं को भीषण ठंडी में दिन रात गुजारना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार ने वाराह कोटि तीर्थ धाम को पर्यटन स्थल तो घोषित कर दिया है लेकिन यहां रह रहे साधुओं का न तो तहसील प्रशासन सुध ले रहा है और न ही कोई स्वयं सेवी समूह या समाजसेवी। सर्दी का मौसम अपने चरम पर है ऐसे में उन्हें आज तक न तो तहसाrल प्रशासन की ओर से सरकारी कंबल मिला, न ही किसी प्रकार के अलाव की ही व्यवस्था की गई। क्षेत्र के बरामनपुर गांव में स्थित सीमेंट शीट बनाने वाली कम्पनी कोणार्क कम्पनी ने पिछले महीने क्षेत्रीय सांसद वीपी सरोज के हाथों साढ़े आठ सौ असहाय और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए कंबल बंटवाया। इस दौरान कम्पनी ने साधुओं को भी कंबल प्रदान करने की बात कही लेकिन बाद में भूल गई। साधुओं राम बहाल, भानू, पंकज आदि का हाल यह है कि हाड़ कंपा देने वाले इस जाड़े में वे सर्दी का सितम झेलने को विवश है। अपना दर्द साझा करते हुए साधुओं ने बताया कि दिन तो जैसे तैसे बीत जाता है लेकिन रात गुजारना मुश्किल होता है।