जौनपुर धारा, नौपेड़वा। यादवेश इंटर कॉलेज के मैदान पर खेली जा रही राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में खेले गए मुकाबले में जेसीएफ जौनपुर की टीम ने श्रीराम पीजी कॉलेज निगोह की टीम को 7 रन से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जेसीएफ जौनपुर की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए। अनमोल ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। बिपिन चंद्रा ने 4 ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट लिए। जवाब में श्री राम पीजी कॉलेज निगोह की टीम 109 रनों पर सिमट गई। शशांक ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। सौरभ ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 9 रन देकर तीन विकेट लिया जिन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच के अंपायर मोहम्मद अनीस और संदीप सिंह रहे। कमेंट्री मंगल यादव और दीपक यादव ने किया।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
निगोह को पराजित कर जेसीएफ अगले दौर में
Previous article


