जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग से पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर उस वक्त दुष्कर्म किया जब उसी युवक की शादी की पूर्व संध्या पर आयोजित भत्तवान कार्यक्रम में लड़की के स्वजन खाना खाने गए थे तथा लड़की घर पर अकेली थी। आरोप है कि उक्त गांव निवासी एक युवक की सोमवार को शादी थी जिसके उपलक्ष्य में रविवार की रात उक्त युवक के घर पर भत्तवान भेज का आयोजन था। जिसमें गांव वालों के साथ साथ पड़ोसी नाबालिग लड़की के स्वजन भी खाना खाने गए थे वहीं लड़की घर पर अकेली थी। जब लड़की के स्वजन खाना खाकर वापस आए तो लड़की बेहोश पड़ी हुई थी। स्वजनों ने किसी तरह से पानी के छींटे मारकर लड़की को होश में लाए तो उसने रोते हुए बताया कि जिस युवक की शादी है उसी ने घर में मुझे अकेला पाकर जबरन दुष्कर्म किया है। इस मामले में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल हेतु भेजकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
― Advertisement ―
E-Paper 06-05-2026
आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ेंJaunpur Dhara E-Paper में पढ़ें जौनपुर, मछलीशहर, केराकत, शाहगंज, बदलापुर, मुंगराबादशाहपुर सहित पूरे जिले की ताजा खबरें।यहां आपको आज...
नाबालिग से घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म

Previous article
Next article


