Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरनहर में पानी की जगह झाड़ और घासो का सैलाब

नहर में पानी की जगह झाड़ और घासो का सैलाब

जौनपुर धारा, केराकत। पेसारा, रजवाहा शारदा सहायक खण्ड-36 नहर की सफाई के नाम पर मात्र औपचारिकता निभाई जाने से नहर के पानी का बहाव पूरी तरह से अवरोध हो गया है। मौके की स्थिति यह है की पूरी की पूरी नहर घास फूस और उसमें उगी झाड़ियां से पटा होने के कारण पानी का बहाव अवरुद्ध होने लगा है। ऐसी स्थिति में खेत तक पानी पहुंचना पूर्णरूप से टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। किसानों का रहनुमा बनने वाली सरकार के नुमाइंदे ही समस्याओं के समाधान निबटाने की जगह सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे हैं। शिवनगर से पतौरा, पेसारा होते सरकी बाजार तक नहर से लगी सड़क पूरी तरह से भारी गड्ढों में तब्दील हो गई है। ऐसी स्थिति में उक्त मार्ग से गुजर रहे राहगीर और दो और चार पहिया वाहन सवार को साक्षात मौत के मुख से गुजरना पड़ रहा है। हालत यह है कि सरकार की लाख प्रयास और घोषणाओं के बाद भी मौके पर कोई भी कार्य नहीं हो रहा है। कागजों में सब कुछ दुरुस्त कर दिया जा रहा है। यही स्थिति उक्त नहर से लगे सभी माईनरो की है। नहर में दूर-दूर तक पानी की जगह घास-फूस और बड़े-बड़े झाड़ झंखांड के पेड़ों ने ले रखी है। सरकार की शख्ती का नतीजा यह है कि सिंचाई विभाग के अधिकारी और कर्मचारी किसानों की समस्या से बेखबर हो चैन की नींद सो रहे हैं।