Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरनहर में नरमुंड कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी

नहर में नरमुंड कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी

  • कुछ माह पूर्व गायब हुए अधेड़ का नरमुमुंड होने की आंशका

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के ग्राम ऊँचगांव में शारदा सहायक नहर में मानव नरमुंड तथा शरीर के कुछ अंग मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह कुछ लोग शौच करने हेतु नहर की तरफ गये हुए थे। जहां पर नरमुंड दिखाई पड़ा जिसकी सूचना गांव तक पहुंच गयी जिससे मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गयी। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गयी मौके पर थानाध्यक्ष ने पहुंच कर नरमुंड तथा शरीर के मिले अवशेष को अपने कब्जे में लेते हुए विधिक कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु जिला भेजा गया। बताते चलें कि नहर के बगल ऊंचगाव गांव निवासी शैलेन्द्र सिंह लगभग कुछ माह पूर्व नहर पर से ही गायब हो गये थे। जिनका पुल पर स्लीपर मिला था, वहीं कुछ दूरी पर आज सुबह नरमुंड के साथ शरीर के अंगों के अवशेष मिले हैं। जिससे ग्रामीणों ने आशंका जता रहे कि कुछ माह पूर्व गायब हुए अधेड़ का ही शव है। जो किसी ने मार कर नहर में फेंव्ाâ दिया था, जो पानी अधिक होने से उस समय शव खोजने के बाद भी नहीं मिला। बाकी घटना की जांच के उपरांत ही सत्यता सामने आयेगी। इस सन्दर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सुजानगंज रोहित कुमार मिश्रा ने बताया कि नहर में मानव का कंकाल मिला है। जिसे जांच हेतु जिला भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही घटना सच्चाई सामने आएगी।