Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरनवागत बीडीओ गौरवेंद्र सिंह ने कार्यभार संभाला

नवागत बीडीओ गौरवेंद्र सिंह ने कार्यभार संभाला

जौनपुर धारा, सुइथाकला। ब्लॉक के नए खंड विकास अधिकारी के रुप में शुक्रवार को गौरवेंद्र सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। नवागत खंड विकास अधिकारी का ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चंद्र तिवारी ने  माल्यार्पण करके पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। भव्य स्वागत से बीडीओ अभिभूत हो उठे। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार जताया। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि अंतिम गरीब, पात्र और जरूरतमंद व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि विकासखंड क्षेत्र को जनपद ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में एक अलग पहचान दिलाने के लिए जो भी सार्थक कदम आवश्यक होंगे वह जरूर उठाएंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राम प्रधानों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ कदम से कदम तथा कंधे से कंधा मिलाकर समन्वय स्थापित करके टीम भावना से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया जाएगा। कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं होने पाएगा। सरकार व जिला प्रशासन की मंशा के अनुरूप खरा उतरने के साथ-साथ योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ दिलाना हमारी प्रतिबद्धता है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वागत करते हुए बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा आप के कार्यकाल में क्षेत्र उत्तरोत्तर विकास करते हुए एक नई मिसाल कायम करेगा। मौके पर रामसकल वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान संघ, आनंद बिंद, अनिल दुबे, संजय कुमार, प्रमोद सिंह पूर्व प्रधान, बबलू श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।