Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनर रूप में नारायण का प्राकट्य होते ही हुआ जयघोष

नर रूप में नारायण का प्राकट्य होते ही हुआ जयघोष

जौनपुर धारा, खुटहन। आदर्श रामलीला धर्म मण्डल उसरौली शहाबुद्दीनपुर के अभिनेताओं के द्वारा मंगलवार की रात श्रीराम जन्म से ताड़का वध तक की रामलीला का सजीव मंचन किया गया। नर रूप में नारायण के प्राकट्य को देख दर्शक जयघोष करने लगे। श्रृंगी ऋषि के द्वारा पुत्रेष्टि यज्ञ संपन्न कराए जाने के बाद मानव भेष में नारायण का चार भाइयों के रूप में प्राकट्य होता है। जिसे देख दर्शक जयघोष करने लगे। दरबार में आकर विश्वामित्र के द्वारा राजा दशरथ से राम और लक्ष्मण को मांगे जाने पर विह्वल राजा दशरथ की दशा देख दर्शक द्रवित हो गये। वहीं मर्यादा पुरुषोत्तम के द्वारा ताड़का का वध और अहिल्या का उद्धार देख दर्शकों में अगाध श्रद्धा और भक्ति का आविर्भाव हो गया। रामलीला का उद्घाटन थाना प्रभारी रोहित मिश्रा ने फीता काट कर किया। उन्होंने कहा कि कोई भी धर्म हो, वह हमेशा का नाश करता है। इस मौके पर बद्री नारायण पाण्डेय, राधेश्याम उपाध्याय, कमलेश पांडेय, मुन्ना पाण्डेय, सुभाष पाण्डेय, राजू सिंह, सांवले शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन प्रियतोष पाण्डेय तथा आभार संगम पाण्डेय ने प्रकट किया।

Share Now...